फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस लाइन सील, एसएसपी आवास तक संक्रमण का खतरा, 28 इलाके हॉटस्पॉट

Tue, 28 Apr 2020 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के आरआई-2 और लाइन के एक सिपाही में कोरोना की पुष्टि के बाद पुलिस लाइन से लेकर एसएसपी दफ्तर और कोरोना सेल तक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सोमवार रात को ही सैनिटाइजेशन कराने के बाद पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से आरआई-2 और लाइन का सिपाही पुलिस लाइन में रहते हैं। लाइन में करीब 800 पुलिसकर्मी रहते हैं। कई के परिवार भी साथ में हैं। 

ऐसे में पुलिस लाइन में रहने और वहां आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को पुलिस लाइन और कृष्णा पराठा वाली गली को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। अब कानपुर में 28 हॉटस्पॉट हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें