फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in kanpur: कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 77 हुई

Tue, 21 Apr 2020 01:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि किदवई नगर निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


महिला तीन दिन पहले से हैलट अस्पताल में भर्ती है। महिला की कोरोना जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड-19 लैब में हुई। किदवई नगर इलाका पहले से ही हॉटस्पॉट है। सीएमओ ने बताया कि उर्सला में रेपिड टेस्ट शुरू हो गए हैं।

बताते चलें कि कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि दो की मौत हुई चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगियों की संख्या
एनआरआई सिटी-1
बाबूपुरवा- 8
मछरिया- 19
किदवईनगर- 2
कर्नलगंज- 9
कुलीबाजार- 31
जाजमऊ- 6
रोशननगर- 1

कोरोना अपडेट
कोरोना पॉजिटिव की संख्या- 77
अस्पताल में भर्ती हुए कुल लोग- 283
कोरोना से मौत- 2
ठीक हुआ कोरोना रोगी- 7
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें