फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in kanpur: जानिए मदरसों की वजह से आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या!

Mon, 27 Apr 2020 03:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कानपुर में संक्रमितों का आंंकड़ा 192 पहुंच गया है। शहर में हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। कोरोना संक्रमित मामलों में सबसे अधिक मदरसों के छात्र शामिल हैं। कानपुर में अब तक 3 मदरसों से 56 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिनकी उम्र 10 से 20 साल के बीच है। 
विज्ञापन

 
सभी कोरोना संक्रमित क्वारंटीन में हैं। कानपुर में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। हॉटस्पॉट इलाका कुली बाजार के मदरसे के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां पर 42 मदरसा छात्र कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नौबस्ता के मछरिया इलाके में स्थित मदरसे से बिहार के रहने वाले आठ छात्रों में कोरोना है। इसके अलावा जाजमऊ स्थित मदरसे से छह छात्र कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। 

बताते चलें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद जमाती शहर की विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में ठहरे थे। ये जमाती मदरसों में तालीम देने के लिए जाते थे। मरकज के जमातियों के संक्रमित होने के बाद कानपुर में भी बड़ी संख्या में जमाती पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच की गई। इनमें बड़े पैमाने पर मदरसा छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि कोरोना के लक्षण पता चलने के बाद अभी भी लोग खुद सामने आकर जांच नहीं करा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने की यह भी बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें