फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Kanpur: पांच हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील, पचास हजार लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 22 May 2020 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच हॉटस्पॉट शुक्रवार से ग्रीन जोन में तब्दील हो गए। इससे 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। वहीं गुरुवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बर्रा इलाके को सील कर नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


डीआईजी अनंत देव ने बताया कि हॉटस्पॉट पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज कैंपस, बेकनगंज, जूही परमपुरवा और जाजमऊ पुलिस चौकी इलाके से पिछले 21 दिन से भी अधिक समय से कोई नया केस नहीं आया है। इसलिए इन पांचों हॉटस्पॉट को खत्म कर दिया गया है। शहर में अब 14 हॉटस्पॉट बचे हैं। ग्रीन जोन में लॉकडाउन और अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

तीन हॉटस्पॉट ओरेंज जोन में
तीन हॉटस्पॉट शिवकटरा चकेरी, मीरपुर रेलबाजार और महाराजपुर के कर्बी गांव को ऑरेंज जोन में तब्दील किया गया है। यहां 14 से अधिक समय से नए केस नहीं आए हैं। एक सप्ताह के बाद भी अगर यहां नए केस नहीं आए तो इनको भी ग्रीन जोन में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें