फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update: कानपुर में हॉटस्पॉट से एक दिन में मिले 24 कोरोना पॉजिटिव, 109 हुआ आंकड़ा

Thu, 23 Apr 2020 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 109 हो गई है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह आठ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाके के आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोपहर में हॉटस्पॉट इलाके के तीन और लोगाें में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट इलाके कर्नलगंज और कुली बाजार के बताए जा रहे हैं। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित पाए गए आठ लोगों में एक की रिपोर्ट मौत होने के बाद आई है। बताते चलें कि रेड जोन कुली बाजार में एस 10 सदस्य के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बुधवार को हैलट कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध रोगी की मौत हो हुई थी। चमनगंज का रहने वाला 58 वर्षीय रोगी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें