उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ रही है। संक्रमण शहर के नए क्षेत्रों में जड़ें जमा रहा है। गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से जारी सूची में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए।
गोविंद नगर के शिवनगर विद्युत कॉलोनी में छह और संक्रमित मिले हैं। साथ ही लक्ष्मीपुरवा व मुन्नीपुरवा में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लक्ष्मीपुरवा भी सक्रिय हॉटस्पॉट हो गया है। एक मरीज शिवराजपुर में मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 438 हो गई है।