फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in kanpur: 14 और लोगों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 45 हुई

Sun, 19 Apr 2020 10:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में रविवार को 14 नए कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। ये लोग हॉटस्पॉट इलाके के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें क्वारंटीन में रखा हुआ था। इसके बाद इनका सैंपल जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये 14 लोग पहले से ही क्वारंटीन में रहे हैं। इन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा जाएगा। बताते चलें कि कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

बताया जा रहा है कि 14 कोरोना संक्रमितों में सात लोग कुली बाजार क्षेत्र और सात मदरसा छात्र हैं। जो बिहार के रहने वाले हैं। कर्नलगंज के बाद शहर का कुली बाजार क्षेत्र रेड अलर्ट हुआ। यहां से अब तक 12 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें