कोरोना को मात देकर जीती जिंदगी की जंग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के किदवई नगर में चंद्र गंगा अपार्टमेंट में सुरेंद्र कुमार अग्रवाल 14 दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को हॉस्पिटल से कोरोना वायरस को हराकर जब घर पहुंचे तो उनके फ्लैट के लोगों ने ताली बजाकर व फूल बरसा उनका स्वागत किया।
साथ ही ये उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द और लोग भी वापस कोरोना को हराकर अपने घर वापस पहुंचेंगे। स्वागत करने वालों में अपार्टमेंट के बालकृष्ण देवड़ा, अरविंद कश्यप, प्रमोद लोहिया, भ्रमण महेश्वरी, रोशन लाल सिंघल, अशोक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।