कोरोना से कानपुर में 15वीं मौत हो गई। ग्वालटोली के 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो रोगी शक्कर मिल का हाता खलवा, एक रोगी ककवन और एक रोगी शिवराजपुर का है।
वहीं हैलट में भर्ती फतेहपुर की 35 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। युवती को शहर के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाएगा। इस तरह शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 517 हो गई है। एक्टिव केस 173 हैं। ग्वालटोली के रहने वाले रोगी को हैलट में चार जून को दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया था।