कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार शाम को कन्नौज में शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में दस और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हंड़कंप मच गया है। यह अभी तक एक दिन में मिले सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। नए मिले मरीजों में से सभी 10 प्रवासी हैं।
वहीं शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना के दो मरीज बढ़े थे । एक मरीज कन्नौज ब्लॉक के सीहपुर (पचोर) निवासी पत्नी, दो बच्चों व साले के साथ कैब से 27 मई को दिल्ली से आया था। घर जाने के बाद 28 मई को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में सैंपल दिया था।
इसी तरह दूसरा संक्रमित उमर्दा ब्लॉक के गांव बस्ता निवासी दिल्ली से 28 मई को कैब से आया था। 28 मई को ही सैंपल लिया गया। घर में क्वारंटीन किया गया था। दोनों गांवों को हॉटस्पॉट बनाया है। जिले में अब तक 55 केस मिल चुके हैं। जिनमें 32 एक्टिव और 23 ठीक हो चुके हैं।