कन्नौज में कोेविड-19 अस्पताल तिर्वा में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि सभी को 14 दिन ड्यूटी करने के बाद सैंपल देना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद पहले की तरह ड्यूटी लगेगी।