कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीज जलालाबाद के मदारपुर और उमर्दा के लालसापूर्वा गांव के निवासी हैं।
सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लालसापूर्वा में संक्रमित मिला युवक अहमदाबाद से लौटा था, जबकि मदारपुर में संक्रमित मिले युवक के बारे में विभाग जानकारी कर रहा है। कन्नौज जिले में कुल 28 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 21 एक्टिव केस हैं, जबकि सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।