फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के लिए वृद्ध को पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन
इसी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई राधेश्याम की हत्या। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज । ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। देररात तिर्वा कोतवाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरों में दबिश दी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली इलाके के खुरदईया में तालाब के पास ग्रामसभा की जमीन है। इसके करीब डेढ़ डिस्मिल के आधे हिस्से पर कई सालों से राधेश्याम (60) पुत्र मुरली कब्जा किए हैं। आधी जमीन पर पड़ोसी इंद्रपाल उर्फ झामलाल पुत्र रामआसरे का कब्जा है। मंगलवार दोपहर इंद्रपाल ने आधे से अधिक जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा बढ़ाने का प्रयास किया। इसी को लेकर राधेश्याम और इंद्रपाल के बीच गाली-गलौज होने लगी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।
आरोप है कि इंद्रपाल परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर राधेश्याम के घर में घुस गए। पथराव के साथ डंडों से राधेश्याम को पीटकर मरणासन्न कर दिया। जानकारी पर तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मदद से राधेश्याम को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तिर्वा कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। कोई नहीं मिला। आरोपियों के परिचितों के घर भी छापा मारा गया। यहां भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भतीजे संतोष कुमार पाल ने इंद्रपाल उर्फ झामलाल, राजीव उर्फ पप्पू, संतोष पुत्रगण रामआसरे, नरेंद्र, जितेंद्र पुत्र कैलाश और बृजेश पुत्र मेवालाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें