कन्नौज में कोरोना के 10 मरीज और बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को कन्नौज जिले में कोरोना के 10 मरीज और बढ़ गए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में तीन सदर ब्लाक के, एक-एक जलालाबाद और तालग्राम के, दो उमर्दा ब्लॉक के व अन्य तीन संक्रमित हैं।
जिले में अब तक 123 केस मिल चुके हैं। जिनमें 72 एक्टिव केस हैं। 51 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 87 प्रवासी हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।