फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप

Mon, 11 May 2020 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई जिले में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में काम करने वाले हरदोई के दो युवकों की रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों युवक आठ मई को कन्नौज पहुंचे थे और नौ मई को खुद ही कोरोना की जांच के लिए कन्नौज के जिला अस्पताल में नमूना दिया था। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पर जिला प्रशासन ने उन्हें लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित कोविड-19 अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के ठाणे के अरौली स्थित बिस्कुट फैक्टरी में कार्य कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान फैक्टरी बंद होने पर वह पांच मई को अपने गांव आने के लिए पैदल निकला था।


 
विज्ञापन

रास्ते में पिकअप में लिफ्ट लेकर आठ मई की रात कन्नौज पहुंचा। नौ मई की सुबह सेहत को लेकर शंका होने पर उसने कन्नौज के जिला अस्पताल जाकर कोरोना का टेस्ट कराया। अस्पताल प्रशासन ने उसका नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा था। अस्पताल प्रशासन ने युवक को होम क्वारंटीन होने को कहा। 

नौ मई की रात वह अपने गांव पहुंच गया। सोमवार को उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कन्नौज के सीएमओ ने इसकी सूचना हरदोई के सीएमओ को दी तो खलबली मच गई। बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डा. विनीत तिवारी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और पॉजिटिव पाए गए युवक से पूरी जानकारी लेने के बाद उसे विशेष एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया। 

कोरोना पॉजिटिव दूसरा युवक माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वह महाराष्ट्र में बेकरी फैक्टरी में काम करता था। एक टेंपो से मुंबई से आठ मई की रात कन्नौज पहुंचा था और नौ को एहतियातन खुद जांच कराने कन्नौज के जिला अस्पताल गया। वहां नमूना देने के बाद पैदल ही गांव के लिए निकला था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हरदोई सीएमओ डा. एसके रावत को इसकी जानकारी मिली। माधौगंज सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय कुमार की टीम ने युवक को लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें