यूपी में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इटावा जिले में कोरोना से पहली मौत हुई। निमोनिया की शिकायत पर मरीज को 23 मई को दोपहर में सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया था। उसी रात 12:5 बजे मौत हो गई।
मरीज मोहल्ला रामगंज निवासी था। उसकी आयु 45 वर्ष थी। कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया गया था। मौत के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। जिसमें से एक्टिव केस 34 हैं। जबकि दो मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है।