फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी के ऑपरेशन के दो दिन बाद युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दो दिन बाद शनिवार रात को भर्ती युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस व सीएमओ से शिकायत की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण कालोनी मोहल्ला निवासी उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि पित्त की थैली मौजूद पथरी के ऑपरेशन के लिए दो दिन पूर्व अपने शादीशुदा बेटे संजीव कुमार गुप्ता (35) को भरथना रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार रात नर्सिंग होम के डॉक्टर ने उनके बेटे को मृत घोषित करके सैफई ले जाने को कह दिया। इसके बाद उनके बेटे के भर्ती होने से जुड़े सारे कागजात लेकर डॉक्टर व स्टाफ के लोग भाग गए। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिए। उन्होंने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने एक लाख रुपये लिए। फिर भी सही ढंग से इलाज नहीं किया। संजीव के दो छोटे बच्चे हैं। गरीब परिवार के गुजर बसर का कोई सहारा नहीं बचा है।
इस संबंध में फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि संजीव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिली है जिसमें डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें