यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को बांदा में 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। नरैनी निवासी युवक 25 अप्रैल को मुम्बई से घर लौटा था। बांदा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अधिकारियों का गांव में जमघट लग गया। बैरिकेडिंग लगाकर इलाका सील किया गया। वहीं शिव गांव के 55 वर्षीय जमाती की 7वीं रिपोर्ट निगेटिव आयी है।