फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: वैक्सीनेशन के बाद तीन दिन से अधिक बुखार तो जांच कराएं

Wed, 21 Apr 2021 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर में ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्हें कई दिन से बुखार आ रहा है और भ्रम में फंसे हैं कि टीका लगवाने की वजह से ऐसा है। इस पर वैक्सीनेशन से जुड़े विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण से अधिकतम तीन दिन तक बुखार आ सकता है। अधिक दिनों तक बुखार रहे तो वैक्सीनेशन के कारण नहीं है।
विज्ञापन


तुरंत कोरोना की जांच करा लें। वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें। वैक्सीनेशन का लंबा अनुभव रखने वाले अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन से आने वाला बुखार 24 से 72 घंटे तक ही रहता है। इसमें तेज बुखार नहीं आता, हल्का बुखार रहता है।

 
विज्ञापन

वैक्सीन लगने के 12 घंटे के अंदर बुखार आ सकता है। किसी को बुखार आ रहा है तो कोरोना की जांच करा ले। अगर निगेटिव हैं तो फिर परेशान न हों। इसी तरह की बात डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताई। वह स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन से आने वाला बुखार आठ-दस दिन नहीं रहता है। अधिकतम तीन में ठीक हो जाता है। यह कोरोना के अलावा फ्लू का भी सीजन है। कोरोना की जांच करा लेनी चाहिए। निगेटिव हो तो फिर इत्मिनान रखें।

पीरोड की रहने वाली 65 वर्षीय शकुंतला देवी ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई थी। अगले दिन से बुखार आने लगा। बुखार तेज आता है। 10 दिन हो गए पर बुखार नहीं उतरा। खांसी, जकड़न जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें लगता है कि वैक्सीन लगवाने से बुखार आ गया। अब दूसरी डोज लेने को तैयार नहीं हैं। घर वाले उन्हें समझा रहे हैं।

राजेंद्र कुमार मिश्रा (48) का भी यही हाल है। वैक्सीन की डोज लेने के तीसरे दिन से उन्हें बुखार आया। इसके बाद जब बुखार की दवा लेते हैं तो तापमान सामान्य हो जाता है। इसके बाद फिर बुखार आने लगता है। इसके अलावा उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन घबराहट है कि वैक्सीन की वजह से तो बुखार नहीं आ गया। वे भी दूसरा डोज लगवाने में हिचक रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें