फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बुखार आए तो घबराएं नहीं, खुद को आइसोलेट कर जांच करा लें

Wed, 21 Apr 2021 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर की अनिता (48) को लगातार तीन दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, तो घर वाले दोपहर को हैलट इमरजेंसी ले आए। यहां सीटी स्कैन सेंटर के सामने वे बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी जांच निगेटिव आई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सामान्य फ्लू बताया। स्ट्रेस बढ़ने से उनका बीपी लो हो गया था और सांस में दिक्कत होने लगी थी। इसी तरह जाजमऊ के रहने वाले निजी कंपनी के सुपरवाइजर राजेश कुमार को तीन दिन से हल्का बुखार रहा है। इसे नजरअंदाज कर दिया और काम करते रहे। इसके बाद पूरा परिवार खांसी और जुकाम-बुखार की चपेट में आ गया है।

जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पत्नी निर्मला का ऑक्सीजन सेच्युरेशन 60 प्रतिशत था। देर रात वह उसे लेकर हैलट आए। इसके बाद निजी अस्पताल में लेकर चले गए। कोरोना का संकट इस वक्त मंडरा रहा है। इसके साथ ही फ्लू, जुकाम-खांसी और बुखार का भी सीजन है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्थिति कोरोना के साथ गडमड हो गई है। ऐसे में सतर्क रहें लेकिन घबराएं नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही बुखार आए। सबसे पहले अपने को आइसोलेट कर लें। इससे घर के दूसरे लोगों को संक्रमण न लगने पाए। इसके बाद कोरोना की जांच करा लें। एंटीजन निगेटिव आए तो फौरन आरटीपीसीआर जांच करा लें।

अगर पॉजिटिव हों तो क्वॉरंटीन होकर दवा लें, ठीक हो जाएंगे। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि इस वक्त सबसे अधिक जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करा लें और अपने को क्वॉरंटीन कर लें। इससे संक्रमण की चेन टूटेगी। अगर संक्रमण की चेन नहीं टूटी तो एक के बाद दूसरा चपेट में आता रहेगा।

ये हैं कोरोना के लक्षण
- सूखी खांसी लगातार आती रहे
- जुकाम-बुखार के साथ कमजोरी तेजी से आए
- अंदर से बहुत सुस्ती महसूस हो
- ऑक्सीजन सेच्युरेशन एकदम से नीचे गिरने लगे
- जल्दी-जल्दी सांस लेने की जरूरत पड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें