फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सिर्फ कोरोना के लक्षणों वाली दूसरी रोगी की मौत, रिपोर्ट आने के पहले थम चुकी थी सांसें

Fri, 05 Jun 2020 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सिर्फ कोरोना के लक्षणों वाली दूसरी रोगी की मौत हुई है। सुजातगंज की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को कोरोना के गंभीर लक्षणों के अलावा और कोई दूसरी बीमारी रिपोर्ट नहीं की गई है। इस तरह यह शहर की दूसरी रोगी है जिसमें सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं।
विज्ञापन


इसके पहले बर्रा के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग में भी सिर्फ कोरोना के ही लक्षण रहे थे जिनकी मौत हुई थी। इसके अलावा 12 अन्य कोरोना पॉजीटिव रोगी जिनकी मौत हुई है, उनमें डायबिटीज, गुर्दा रोग, हाई ब्लड प्रेशर आदि दिक्कतें रही हैं। 

सुजातगंज की महिला रोगी को 31 मई को हैलट में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। संक्रमण पूरे शरीर में फैल जाने की वजह से सेप्टीसीमिया की गिरफ्त में आ गई थी। उसे आईसीयू शिफ्ट किया गया। 4 जून को सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट न आने की वजह से उसके शव को मोर्चुरी में रखा दिया गया। 5 जून को रिपोर्ट आने के बाद उसका कोविड गाइड लाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया। कोविड के गंभीर रोगियों के लक्षणों वाले दूसरे रोगी की मौत के बाद चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें