कानपुर जिला जेल में 16 कैदी कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अस्थायी जेल से जिला जेल भेजे गए बंदियों का जब दोबारा टेस्ट कराया गया तो उसमें 15 बंदी पॉजिटिव निकले। इसके अलावा 16 पॉजिटिव बंदी पहले से जेल के एल1 अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी वे हैं जो कुछ समय पहले अस्थायी जेल से जिला जेल भेजे गए थे।
जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि हाल ही में चौबेपुर स्थित अस्थायी जेल से 80 बंदियों को यहां ट्रांसफर किया गया था। उनका जेल में एंटीजिन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसमें 15 बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले।
सभी को एल1 अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि यह जितने पॉजिटिव बंदी है सब हाल में ही जेल में आए हैं। पुराना एक भी बंदी पॉजिटिव नहीं हुआ है। अलग से एक क्वारंटीन बैरक बनाई गई है।