फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: चीन और अमेरिका से कानपुर आए 54 लोग, केंद्र सरकार से भेजी गई सूची

Thu, 06 Feb 2020 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चीन और अमेरिका से 54 लोग कानपुर आए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने सूची जारी कर दी है। यह सूची स्वास्थ्य निदेशालय से यहां विभाग के पास आ गई। 12 लोग अमेरिका और 42 चीन से आए हैं। जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमेरिका और चीन से आए 25 लोगों के घर जाकर थ्री लेयर मास्क वितरित किए और उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा दी।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। किसी में बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। 29 लोगों की तलाश की जा रही है। चकेरी एयरपोर्ट पर बुधवार को 208 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

केंद्र सरकार ने शहर में आने वालों की जो सूची भेजी है, वे एक महीने के अंतराल में शहर आए हैं। इनमें कुछ लोगों का 28 दिन पूरा हो गया है। जिन लोगों का यह अंतराल पूरा नहीं हुआ है उनकी निगरानी की जा रही है।

28 दिन बाद यह संक्रमण नहीं फैलता है। लोगों को 28 दिन तक घर के बाहर न जाने के लिए नसीहत की गई है। नौबस्ता, गुमटी, किदवई नगर समेत शहर के विभिन्न इलाकों के लोग अमेरिका और चीन से लौटे हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश नौकरीपेशा, उद्यमी और छात्र हैं। बाहर से आने वाले रोगियों से पिछली बीमारी के संबंध में भी ब्योरा लिया गया। कानपुर देहात में भी एक व्यक्ति चीन से लौटा है। उधर, चकेरी एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें मुस्तैद रहीं। विभिन्न फ्लाइटों से आए 208 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। शासन ने अस्पतालों में सारी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। हैलट, उर्सला, काशीराम अस्पताल में बेड आरक्षित हैं।

जो भी चीन, अमेरिका या कोरोना प्रभावित देश से लौटा है, वह खुद भी जानकारी दे सकता है। व्यक्ति खुद अपने को आइसोलेशन में 28 दिनों तक रखे जिससे संक्रमण फैलने की गुंजाइश खत्म हो जाए। जो बाहर से आए हैं विभाग उनकी सेहत की क्लोज मॉनीटरिंग कर रहा है।
- डॉ. आरपी यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें