कांशीराम से कोरोना को हराकर पांच लोग हुए डिस्चार्ज
- फोटो : amar ujala
कानपुर के 17 और लोगों ने बुधवार को कोरोना से जंग जीत ली है। ठीक होकर घर जाने वालों में अधिकतर हॉटस्पॉट क्षेत्रों के हैं। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी रेट 5.35 फीसदी और बढ़कर अब 57.80 फीसदी पर पहुंच गया। बीते तीन-चार दिनों से रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है।
अगले दो-तीन दिन में रिकवरी रेट में और सुधार आने की उम्मीद है। सीएचसी, सरसौल, कांशीराम हॉस्पिटल और हैलट से 20 रोगियों की दूसरी जांच रिपोर्ट आने वाली है। कोरोना रिकवरी रेट में सुधार रविवार से शुरू हुआ।
रविवार को 59 रोगियों के रोगमुक्त होकर घर जाने पर रिकवरी रेट 17.14 पर पहुंचा था। इसके बाद सोमवार को 41 लोगों के रोगमुक्त होने पर रिकवरी रेट 33.11 और मंगलवार को 61 रोगियों के रोगमुक्त होकर डिस्चार्ज होने पर रिकवरी रेट 52.45 फीसदी पर पहुंच गया। बुधवार को हैलट से 12 और कांशीराम अस्पताल से पांच रोगी और रोग मुक्त होकर घर गए।
इनके अलावा उन्नाव की भी एक महिला रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। अब तक 178 कोरोना संक्रमित रोगी पॉजिटिव मिलने पर घर भेजे गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना का कोई गंभीर लक्षण नहीं आया।