फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: आईसीयू और वेंटिलेटर न मिलने से महिला की मौत, 13 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा शव

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना महामारी पूरे देश में कहर बरपा रही है। रोजना लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। इस सब के बीच इलाज न मिलने और ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जवाहरलाल रोहतगी चिकित्सालय में भर्ती ऊषा अग्रवाल (60) की आईसीयू और वेंटिलेटर न मिलने से शनिवार रात को जान चली गई। इतना ही नहीं उनका शव 13 घंटे तक इसी अस्पताल में पड़ा रहा।
विज्ञापन


पति कैलाश अग्रवाल, रिश्तेदार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह पहुंचाने के लिए कोविड कमांड सेंटर, अफसरों के फोन मिलाते रहे पर सुनवाई नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद शव का अंतिम हो सका।

रतन आर्बिट इंदिरा नगर निवासी कैलाश अग्रवाल की पत्नी ऊषा को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। काफी प्रयास के बाद 20 अप्रैल को उन्हें जवाहर लाल रोहतगी अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


कैलाश ने बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे पत्नी से मोबाइल पर बात की थी, तब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही थीं। देर रात 2:00 बजे अस्पताल से फोन आया कि अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें