फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में और पांव पसार सकता है कोरोना, अधिक होगी फैलाव की गति, गर्मी से घटेगी प्रतिरोधक क्षमता भी

Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना के संक्रमण का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। अप्रैल में संक्रमण के फैलाव की गति तेज होने का अनुमान शासन ने लगाया है। इसकी चेतावनी भी जारी की जा रही है। यह भी अनुमान है कि अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन


हीट एग्जॉर्शन और हीट स्ट्रोक के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है। ऐसे में कोरोना ज्यादा घातक साबित हो सकता है। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय का कहना है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

अप्रैल का सामान्य तापमान 37 डिग्री है लेकिन 41 से 42 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे गर्मी अधिक हो सकती है। जिला अस्पतालों में लू लगने वाले रोगियों के लिए दो बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें