फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बूथों पर 79.3 प्रतिशत कोरोना का टीकाकरण

विज्ञापन
अकबरपुर सीएचसी में डीडीएम (डाटा इंट्री मैनेजर) आशुतोष मिश्रा को वैक्सीन लगाती बीएचडब्ल्यू प्रिय - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के दस बूथों पर 1049 हेल्थ वर्करों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। गुरुवार को 79.3 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। छूटे हुए हेल्थ वर्करों ने भी बूथ पर पहुंचकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग अस्पतालों के दस बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के इस राउंड में 1323 के सापेक्ष 1049 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन कराया। अकबरपुर, रसूलाबाद, डेरापुर, शिवली आदि अस्पतालों में वैक्सीनेशन किया गया। डेरापुर में 245 के सापेक्ष 272 कर्मियों ने टीकाकरण कराया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया 27 लाभार्थी जो छूट गए थे, उनका भी वैक्सीनेशन किया गया। सनिहापुर गांव की आशा कार्यकर्ता रमा देवी को वैक्सीनेशन के बाद चक्कर आने लगे। डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार दिया। कुछ देर बाद उन्हें आराम मिल गया। रसूलाबाद में 270 के सापेक्ष 189 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि पहला टीका आशा कार्यकर्ता कल्पना पांडेय को लगाया गया।
विज्ञापन

आज डीएम लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन
कानपुर देहात। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाएंगे। कोविड के नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि डीएम के अलावा एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा सहित अन्य कलक्ट्रेट के अफसर व कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। अकबरपुर में नगर पंचायत के कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा।
युवक समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र में युवक सहित दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अकबरपुर के संगसिया गांव में एक युवक व अकबरपुर कस्बे में एक अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1781 हो गई है। जबकि 1748 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें