फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्सला ने कोरोना के संदिग्ध मरीज को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हॉटस्पॉट मछरिया से भागकर अपनी दादी के यहां रावतपुर गांव पहुंचे युवक के बेहोश होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। एसीएम और सीओ की मौजूदगी में डॉक्टरों ने पीपीई किट न होने से संदिग्ध मरीज की जांच से इंकार कर दिया। एसीएम ने उसे एंबुलेंस से उर्सला भेजा, पर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद टरका दिया, जबकि उसे भर्ती किया जाना चाहिए था या आइसोलेशन में रखना था।
विज्ञापन

युवक रविवार को रावतपुर गांव के अंसारी मोहल्ले में अपनी दादी के यहां पहुंचा था। सोमवार सुबह वह पार्षद जितेंद्र गांधी के मकान के बाहर पहुंचा और भूखा व बीमार बताकर खाना देने और इलाज कराने का आग्रह किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। पार्षद ने बताया कि होश आने पर उसने कोरोना जैसे लक्षण बताएं। सूचना पर एसीएम-6, कल्याणपुर सीओ, कल्याणपुर थाना प्रभारी और रावतपुर पीएचसी के डॉक्टर मौके पर पहुंचे। युवक ने बुखार, सांस लेने में तकलीफ, बदन में टूटन, चक्कर आने की शिकायत की। डॉक्टरों ने उसे कोरोना संदिग्ध बताया लेकिन जांच नहीं की। एसीएम ने दोपहर 12 बजे उसे एंबुलेंस से उर्सला भेजा, पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। दोबारा रावतपुर पहुंचे युवक ने बताया कि जांच कर उसे चलता कर दिया। वहीं 108 के स्टाफ ने युवक को एंबुलेंस में बैठाकर सीएमओ को सूचना दी। इसके बाद उसे हैलट में भर्ती कराया गया। उधर, उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें