फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अव्यवस्था, नियमों के विपरीत आए प्रश्न

Mon, 09 Mar 2020 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की वार्षिक परीक्षाओं में नियमों के विपरीत प्रश्न आए हैं। एकेडमिक काउंसिल में बने नियमों के विपरीत बने प्रश्नपत्र छात्रों को दिए जा रहे हैं। इससे छात्र काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने विवि प्रशासन से इसमें बदलाव कर मूल्यांकन में राहत देने की भी गुहार की है। एकेडमिक काउंसिल में बने नियमों के अनुसार प्रश्नपत्र को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में शार्ट प्रश्न हैं। दूसरे व तीसरे भाग में लांग प्रश्न हैं।

हर भाग में चार प्रश्न हैं, जिसमें छात्र को दो ही करने होंगे। वर्तमान में जो पेपर आया है, उसमें छात्रों को विकल्प नहीं मिला। बीए द्वितीय वर्ष के अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र में पहले भाग में शार्ट प्रश्न आए। दूसरे व तीसरे भाग में लिखा है कि चार में कोई दो प्रश्न करने हैं जबकि नीचे दिए चार सवाल में दो-दो के बीच अथवा लगा है।
विज्ञापन


मतलब छात्रों को चार में दो का विकल्प मिलने के बजाए दो में एक का ही विकल्प मिला है। इससे कई छात्रों के बीच काफी भ्रम की स्थिति रही। अधिकांश छात्रों ने अथवा का ध्यान नहीं दिया और गड़बड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें