कानपुर में कोरोना वायरस के खौफ के चलते आईआईटी टेककृति को रद्द कर दिया गया। साथ ही 15 अप्रैल तक कैंपस में कोई भी एक्टिविटी न कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी ने निर्देश जारी किए हैं कि खांसी, जुकाम से पीड़ित शिक्षक मूल्यांकन में मॉस्क और सैनिटाइजर के साथ आएं। दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह पर काम करें। वहीं, सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक हाजिरी से छूट दी गई है।
आईआईटी के उच्च अधिकारियों ने कहा कि वह लगातार स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में हैं। कोरोना के भय के चलते टेक्निकल फेस्ट टेककृति को रद्द कर दिया गया। गुरुवार को बैठक के बाद यह तय हुआ। इसके अलावा आईआईटी में रह रहे लोगों के 15 अप्रैल तक विदेश जाने पर रोक लगाई है।
यूजीसी ने भी अलर्ट जारी किया है। इसके तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने भी अपने 11 जिलों में संबद्ध 1100 से अधिक कॉलेजों को पत्र जारी कर अलर्ट किया है।