फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना रिकवरी रेट ने तीन गुना उछाल मारी

विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल से कोरोना की जंग जीत कर आ रहे मरीजो का ताली बजाकर अभिवादन करते सीएमएस एस के पांड?
विज्ञापन
शहर में कोरोना संक्रमित तेजी से रोग मुक्त हो रहे हैं। 48 घंटे के अंदर कोरोना का रिकवरी रेट तीन गुना छलांग लगाकर 50 फीसदी से आगे निकल गया है। शहर में अब तक 161 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घर गए। उनके घर जाते वक्त डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी अपनी मेहनत वसूल दिखी। तालियां बजाकर रोगियों को विदा किया। दो-तीन दिन में उम्मीद की जा रही है कि रिकवरी रेट 60 से 70 फीसदी पर पहुंच जाएगा। कई कोरोना रोगियों की दूसरी जांच रिपोर्ट लैब से आने वाली है।
विज्ञापन

रविवार तक 59 कोरोना रोगियों के रोगमुक्त होकर जाने पर रिकवरी रेट 17.14 फीसदी पर था। सोमवार को जब कांशीराम और डफरिन से 41 रोगी रोगमुक्त होकर घर चले गए तो रिकवरी रेट छलांग लगाकर 33.11 फीसदी पर पहुंच गया। मंगलवार को 61 रोगी और डिस्चार्ज किए गए। रोगमुक्त होने वाले कुल रोगियों की संख्या 161 पर पहुंच गई तो रिकवरी रेट 52.45 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इससे रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। अभी हैलट, कांशीराम, सीएचसी सरसौल और दूसरे अस्पतालों के रोगियों के सैंपल की रिपोर्ट आने पर रिकवरी रेट 60-70 फीसदी तक चढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें