कानपुर। कोरोना से शनिवार को पांच और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर में सिर्फ कोरोना के लक्षण थे। इन मरीजों के फेफड़ों को निमोनिया ने जकड़ लिया था जिससे सांस तंत्र फेल हो गया। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 261 हो गई। जबकि 295 नए संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमित 9180 और 2540 रोगी ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 4647 हैं।
पांच मरीजों में से चार ने हैलट में दम तोड़ा। जबकि एक संक्रमित की मौत निजी अस्पताल में हुई। हैलट में कर्नलगंज की 35 साल की युवती, आवास विकास के 69 साल के वृद्ध, चौबेपुर के 53 साल के व्यक्ति व जरौली के 66 साल के वृद्ध की मौत हुई। आवास विकास के बुजुर्ग को संक्रमण के साथ हाइपरटेंशन और जरौली के वृद्ध को डायबिटीज की भी समस्या थी। वहीं, निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाले श्याम नगर निवासी 48 साल के रोगी का सांस तंत्र फेल हो गया था।
नए संक्रमितों में पुलिस लाइन, आफीसर कॉलोनी, रावतपुर, मसवानपुर, साहब नगर, बर्रा, कल्याणपुर, हेमंत विहार, नेहरू नगर, आर्य नगर, किदवई नगर, लालबंगला, जाजमऊ, पीएसी मोड़, दीन दयाल नगर, शिवाजी नगर, एचएएल टाउनशिप, बिरहाना रोड, जूही, पी रोड, नवीन नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, कैंट, श्याम नगर, रामपुरम, बाबूपुरवा, काकादेव, स्वरूप नगर, राजीव नगर, तिलक नगर, सनिगवां, भीतरगांव, बिठूर, दामोदर नगर, केशव नगर, एयरफोर्स कॉलोनी, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।