फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आठ और मौतें, 435 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना से रविवार को आठ और रोगियों की मौत हो गई। ये रोगी पहले से डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई थी। रामा कोविड अस्पताल में तीन रोगियों, कांशीराम चिकित्सालय और नारायणा अस्पताल में एक-एक रोगी और तीन रोगियों की मौत हैलट में हुई है। अब कुल कोरोना मौत का आंकड़ा 218 पर पहुंच गया है। वहीं, रविवार को रिकॉर्ड 435 नए संक्रमित मिले हैं। शनिवार 410 नए केस मिले थे। इसके साथ ही कुल संक्रमित 6115 हो गए हैं। एक्टिव केस 3664 हैं। 2233 कोरोना रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

हैलट में लाटूश रोड निवासी 50 साल के व्यक्ति, बर्रा निवासी 54 साल के व्यक्ति और यशोदानगर निवासी 62 के बुजुर्ग की मौत हुई है। रामा कोविड चिकित्सालय में शास्त्रीनगर के 70 साल के वृद्ध, बगिया क्रॉसिंग निवासी 39 साल के व्यक्ति और मसवानपुर के 57 साल के व्यक्ति की मौत हुई। काकादेव निवासी कांशीराम अस्पताल में 65 साल की वृद्धा की और मन्नीपुरवा की 70 साल की वृद्धा की नारायणा प्राइवेट चिकित्सालय में मौत हुई है।
यहां मिले संक्रमित : श्याम नगर, किदवई नगर, जूही, मेडिकल कॉलेज परिसर, स्वरूप नगर, आजाद नगर, सिविल लाइंस, नेहरू नगर, लालबंगला, बर्रा, गोविंद नगर, परमपुरवा, नवाबगंज, पांडुनगर, दबौली, चकेरी, काकादेव, रावतपुर, शास्त्री नगर, आचार्य नगर, बेनाझाबर, विकास नगर, कल्याणपुर, आर्य नगर, अशोक नगर, गुजैनी, पनकी, तलाक महल, तिलक नगर, तात्याटोपे नगर, कैंट, नौबस्ता, दहेली सुजानपुर, फेथफुलगंज, गांधी नगर, गोपाल नगर, दर्शनपुरवा, हरबंस मोहाल, हटिया बाजार, कमला नगर, कौशलपुरी, केशव नगर, खलासी लाइन, लाजपत नगर, सर्वोदय नगर, मसवानपुर, केशवपुरम, मूलगंज आदि क्षेत्रों में नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें