फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर के औरंगाबाद डालचंद्र निवासी शंकर राठौर (42) का शव रविवार को खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। वह शनिवार सुबह से लापता था। संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर सीओ ने पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद डालचंद्र निवासी शंकर राठौर शनिवार की सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकला था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 9 बजे खेत पर गए ग्रामीणों ने उसका शव लालू तिवारी के खेत में लगे पेड़ की टहनी से गमछा के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पत्नी सुनीता, बेटे शत्रुघ्न व मित्रघन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। शत्रुघ्न की ओर से फौती दर्ज की गई। घटना स्थल पर सीओ रामकृष्ण मिश्र व फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए। डेरापुर रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें