फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 17वीं मौत, 10 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना के संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार तीसरे दिन सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। शहर में यह 17वीं मौत है। इसके साथ ही 10 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिस रोगी की मौत हुई है, उन्हें गुर्दे की बीमारी और मानसिक रोग की भी शिकायत थी। वहीं 10 नए संक्रमित मिलने के बाद शहर मेें कुल संक्रमितों की संख्या 543 हो गई है। एक्टिव केस 187 हैं।
विज्ञापन

बगाही बाबूपुरवा के रहने वाले 65 वर्षीय रोगी की सोमवार दोपहर हैलट में मौत हुई। उन्हें 27 मई को बेहोशी की हालत में महाराजपुर पुलिस हैैलट लाई थी। ग्लूकोज चढ़ने केे बाद जब तबीयत ठीक हुई तो बिना बताए चले गए। 28 को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद 30 मई को पुलिस उन्हें ढूंढकर लाई और हैलट में भर्ती कराया था।
सांस में तकलीफ हुई और उनकी मोत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से आई पॉजिटिव रिपोर्ट में सात संक्रमित लक्ष्मीपुरवा के रहने वाले हैं। इनमें से चार एक ही परिवार के हैं। संक्रमितों में 52 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय युवक, 90 वर्षीय वृद्ध, 40 वर्षीय महिला लक्ष्मीपुरवा की है। इसके अलावा 33 वर्षीय युवक पलड़ा बिधनू का रहने वाला है। 58 वर्षीय व्यक्ति का पता कैंटोनमेंट हॉस्पिटल लिखा है। 20 वर्षीय युवक सी ब्लॉक किदवईनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें