फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-कोरोना से जिले में एक और पॉजीटिव, उन्नाव की रोगी को भी पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में दो और रोगी को कोरोना की पुष्टि हो गई है। बिल्हौर के रहनेवाले 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने पॉजीटिव दी है। वहीं, देर रात एक अज्ञात युवक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक का पता नहीं मालूम चल सका। इसके साथ ही उन्नाव की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई है। महिला का सैंपल उन्नाव से यहां जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट से सीएमओ उन्नाव को अवगत करा दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 340 और एक्टिव केस 28 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोविड लैब से जारी सैंपल की रिपोर्ट में बिल्हौर के कोरोना पॉजीटिव निकले व्यक्ति का सैंपल 25 मई को सीएचसी बिल्हौर से लिया गया था। यह शख्स एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा है। उसके कोरोना पॉजीटिव आने के बाद संपर्क चेन की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही गुरुवार को शिवराजपुर के जरैलापुर गांव में संक्रमित मिले हरियाणा से लौटे प्रवासी युवक के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया गया। उन्हें क्वॉरंटीन के लिए भी कहा गया। इनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। प्रवासी लोगों के लौटने से ग्रामीण अंचलों में कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा बढ़ गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी स्तर पर रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें