फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से निकले मजदूर की मौत, सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लॉकडाउन में काम छिनने के बाद मुंबई से अपने घर बहराइच के लिए निकले प्रवासी मजदूर खुशबुद्दीन (16) की तबीयत खराब होने से रविवार तड़के रामादेवी में मौत हो गई। वह अपने चाचा, भाई और अन्य लोगों के साथ ट्रक से चला था। रास्ते में ही बुखार और जुकाम की समस्या हुई तो ट्रक वाले ने रामादेवी चौराहे पर उतार दिया था। कोरोना जैसे लक्षण होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच के रानीपुर मकसूद पुर गांव निवासी मुबारक खां का मंझला बेटा खुशबुद्दीन मुंबई के थाणे स्थित गुलशन होटल में एक साल से वेटर था। पोस्टमार्टम हाउस में बड़े भाई सलाउद्दीन ने बताया कि वह भी 15 मार्च को चाचा इकबाल के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई पहुंचा था। कुछ दिन बाद लॉकडाउन हो गया। होटल बंद होने से खुशबुद्दीन बेरोजगार हो गया। 14 मई को तीनों मुंबई से एक ट्रक से चले, ट्रक में रिश्तेदार मुनीर के साथ और भी लोग थे।
शनिवार शाम को खुशबुद्दीन को तेज बुखार आया। देर रात हालत ज्यादा बिगड़ी तो चालक ने रामादेवी चौराहे पर उतार दिया। ई-रिक्शा से भाई को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रभारी नवनीत चौधरी ने बताया कि उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें