पुखरायां (कानपुर देहात)। रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल कर्मचारियों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। कर्मियों में कोरोना का भय साफ दिख रहा था, लेकिन भीड़ में सभी रहने को मजबूर थे। काउंटर पर जानकारी के लिए बूथों पर कर्मचारी भटकते रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सोमवार को होना है। रविवार को अमरौधा विकास खंड की 64 ग्रामपंचायतों के 192 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां पुखरायां कस्बा स्थित आरएसजीयू इंटर कॉलेज से रवाना की गई। मलासा विकास खंड के 65 ग्रामपंचायतों के 202 बूथों के ल्एि श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। देर शाम तक बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं और मतदान के लिए तैयारियां शुरू की।
बच्चे को लेकर ड्यूटी पहुंची महिला कर्मचारी
पुखरायां। ड्यूटी को लेकर महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंची। संक्रमण के कारण भीड़ से अलग बच्चे को लेकर बैठी रहीं। बताया कि ड्यूटी आफत के रूप में आ पड़ी है। छोटे बच्चों को लेकर आना पड़ा। जो पोलिंग में एंट्री कराने के बाद बच्चे को लेकर एकांत में बैठ कर सुलाती रही।
प्रधानाध्यापक की हालत बिगड़ी, कर्मचारी हुए नाराज
श्रीकृष्ण औद्योगिक पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सहाबापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी। बाद में बेहोश हो गई। दो बजे तक हालत ठीक न होने और ड्यूटी न काटे जाने पर कर्मचारी विरोध करने परिजन घर ले गए।
एक बूथ के मतपत्रों में गड़बड़ी कराई ठीक
श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवानगी करने के लिए बूथ संख्या 161 कुढ़वा के मतपत्रों व अन्य सामग्री में गड़बड़ी होने पर कुछ देर के लिए कार्य बाधित रहा। ग्रामपंचायत अधिकारी अमित पांडेय ने मतपत्रों का मिलान कराया। इसके बाद वितरण शुरू किया गया। चुनाव सामग्री व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग छायादार स्थानों व मंदिर के किनारे बैठकर कर्मचारी मतपत्रों को व्यवस्थित कराते रहे। पोलियो पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।
सूची देखो भैय्या पार्टी में कौन-कौन है
पोलिंग पार्टियों की सूची कर्मचारियों को दी गई। जिसमें ब्योरा दिया गया। जिसको देखकर सहयोगी कर्मचारियों की तलाश करते रहे। जो यह कहते रहे भैय्या देखलो कौन-कौन है हमारे साथ। इसके बाद सूची में मोबाइल नंबर मिलाकर संपर्क करते रहे। वहीं कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए बीमारी का हवाला देते रहे। कोई एक्सरे तो कोई बुखार आदि की बात कहते रहे। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि जिनकी समस्याएं वास्तविक में सही सिद्ध हुई हैं। उनकी ड्यूटी काट कर रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को भेजा गया है।
corona- फोटो : PUKHRANYA