फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में 29 अप्रैल को मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हमले के आरोप में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चौबेपुर में बनी अस्थायी जेल भेजा था। चूंकि आरोपी हॉटस्पॉट इलाके के थे, इस कारण कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था। सोमवार को कर्नलगंज के रहने वाले किशोर (15), तलाक महल और सफी होटल निवासी आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि तीनों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि संक्रमित आरोपियों के परिवार समेत 50 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो इनके संपर्क में आए हैं। मेडिकल टीम की मदद से इनको क्वारंटीन कराया जाएगा। जरूरत पर कोरोना जांच भी कराई जाएगी।
ये तीनों आरोपी किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं, ये अभी तक नहीं पता चल सका है। न इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री मिली है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने कम्यूनिटी स्प्रेड के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

चौबेपुर (बिल्हौर)। चौबेपुर की रौतापुर गांव में बनाई गई अस्थायी जेल में अभी भी आठ विदेशी जमाती और बजरिया बवाल के 17 आरोपी हैं। बंदियों के शौचालय अलग-अलग न होने से इनमें संक्रमण फैलने की आशंका है। तीन के पॉजिटिव आने के बाद बचे बंदियों में तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें