कानपुर के मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज से सरसौल सीएचसी में भर्ती कराए गए कोरोना संक्रमित जमाती की हरकतों से अस्पताल प्रशासन परेशान है। मरीज ने आइसोलेशन वार्ड के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर ली।
काफी मशक्कत के बाद जब उसने कुंडी खोली तो डॉक्टरों से गालीगलौज करने लगा। इसके बाद उन पर थूका भी। मछरिया की खैर मस्जिद से पकड़े गए तब्लीगी जमात के मेरठ निवासी युवक (33) को रविवार दोपहर यहां लाया गया। पहुंचते ही उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
मेडिकल टीम ने समझाना चाहा तो उन पर थूकने लगा। बमुश्किल उसे आइसालेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि युवक कहता है उसे मौत से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि सीएमओ से शिकायत कर इसे हटाने को कहा जाएगा।