फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मुंबई, पुणे, दिल्ली की ट्रेनें बढ़ाईं, छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाईं, प्रवासियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन की आशंका के मद्देनजर रेलवे ने मुंबई, पुणे और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। छह जोड़ी इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेनें
13 अप्रैल को मुंबई के सीएसटी स्टेशन से रात 11:30 बजे ट्रेन (01129) चलेगी। गुरुवार तड़के 4:20 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। लखनऊ होकर गोरखपुर दोपहर पौने 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (01130) गोरखपुर से 15 अप्रैल को शाम 5:40 बजे चलेगी। देर रात पौने एक बजे कानपुर सेंट्रल पर आएगी फिर 17 अप्रैल को रात 12:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (09005) बांद्रा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को 16, 23, 30 अप्रैल को दोपहर 3:45 बजे ट्रेन चलेगी। दूसरे दिन शाम 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन दोपहर 1:20 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09006) बरौनी से 18, 25 अप्रैल और दो मई को रात 11:50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 7:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 5:25 बजे बंाद्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर (09095) बांद्रा स्टेशन से 12, 19, 26 अप्रैल को रात 9:45 बजे चलेगी। सूरत, कोटा होते हुए दूसरे दिन देर रात 12:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात तीन बजे प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09096) सूबेदारगंज से 14, 21, 28 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे छूटेगी और कानपुर सेंट्रल पर सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन

ट्रेन नंबर (09097) मुंबई के बांद्रा स्टेशन से 10, 17, 24 अप्रैल को शाम 7:25 बजे छूटेगी। दूसरे दिन शमा 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन दोपहर 3:40 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से यह ट्रेन (09098) 13, 20, 27 अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह तीन बजे और तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी। 

पुणे की ट्रेन
ट्रेन नंबर (04125) पुणे से रात 10 बजे रविवार को चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर सोमवार रात 11:15 बजे तो लखनऊ, बाराबंकी होते हुए गोरखपुर मंगलवार को सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन  नंबर (04126) गोरखपुर से मंगलवार 13 अप्रैल को रात 9:15 बजे, कानपुर सेंट्रल पर बुधवार को सुबह 5:15 बजे तो गोरखपुर गुरुवार सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। 

दिल्ली की ट्रेन
ट्रेन नंबर (04074) नई दिल्ली से 11 और 15 अप्रैल को  रात 11:15 बजे, कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:25 बजे आएगी। पांच मिनट बाद चलकर गोरखपुर, देवरिया होते हुए दरभंगा दूसरे दिन रात नौ पहुंचेगी। वापसी में (04076) नई दिल्ली से 13 अप्रैल को रात 11:15 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे आएगी और पांच मिनट बाद चलकर छपरा, हाजीपुर होते हुए दरभंगा रात नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें