हादसे के बाद पलटी डीसीएम
- फोटो : amar ujala
डीसीएम सवार लोगों की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है।
घायलों को पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के 13 गंभीर घायलों को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह व सीएमओ डॉ.एनएस तोमर मौके पर पहुंचे।