फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से तीन और मौतें, 34 नए संक्रमित, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, दमा की चपेट में थे तीनों रोगी

Fri, 27 Nov 2020 02:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से गुरुवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई। 34 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दम तोड़ने वाले तीनों मरीज हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दमा की भी चपेट में थे। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 776 हो गई है।
विज्ञापन


कुल कोरोना संक्रमित 30243 और इनमें से 28182 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 1285 हैं। एक संक्रमित ने एसपीएम हॉस्पिटल, दूसरे ने नारायणा मेडिकल कॉलेज और तीसरे ने एयरफोर्स हॉस्पिटल में दम तोड़ा।

इनमें मसवानपुर के 73 साल के बुजुर्ग, जाजमऊ के 65 साल के बुजुर्ग तथा कोयला नगर के 74 साल के वृद्ध शामिल थे। नए मिले संक्रमितों में सीसामऊ, आरके नगर, कल्याणपुर, रतनपुर, पनकी, शताब्दी नगर, शास्त्री नगर, जाजमऊ, तिलक नगर, नवाबगंज, बादशाहीनाका, पुराना कानपुर, विजय नगर, रेल बाजार आदि क्षेत्रों के  रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


उधर, कोरोना को 34 और लोगाें ने हरा दिया। नौ रोगी अस्पतालों तथा 25 होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हुए। अब तक अस्पतालों में 7912 और होम आइसोलेशन में 20270 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5262 संदिग्धों के सैंपल लिए। 640 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान तथा 4622 सैंपल रूटीन में लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें