फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से छह और मौतें, 218 नए संक्रमित, संक्रमण से मरने वालों की संख्या हुई 309

Sat, 15 Aug 2020 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को छह और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 309 हो गई है। वहीं, 218 नए संक्रमित मिले। कोरोना से जंग जीतने वाले 139 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी भी हुई। अब कुल संक्रमिताें की संख्या 9825 और 3196 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 4219 हैं। 
विज्ञापन


कोरोना से गोविंद नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, कर्नलगंज की 84 वर्षीय वृद्धा, बिठूर के 60 वर्षीय बुजुर्ग, कल्याणपुर के 79 वर्षीय बुजुर्ग व 55 वर्षीय व्यक्ति तथा गोविंद नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, निमोनिया आदि बीमारियाें की भी चपेट में थे। इनमें से दो मरीजों ने हैलट, दो ने रामा मेडिकल कॉलेज, एक ने कांशीराम चिकित्सालय तथा एक मरीज ने दिल्ली स्थित मैक्स हेल्थ केयर सेंटर में दम तोड़ा। 

नए संक्रमितों में इन मोहल्लों के रहने वाले  
लाजपत नगर, मेडिकल कॉलेज परिसर, डफरिन अस्पताल, आईआईटी, रेलवे कॉलोनी, आर्य नगर, सिविल लाइंस, गांधीनगर, जेके कॉलोनी, जूही, पांडु नगर, रावतपुर, साकेत नगर, संजय गांधी नगर, शारदा नगर, शिवाला, कल्याणपुर, नवाबगंज, नेहरू नगर, स्वरूप नगर, गोविंद नगर, नवीन नगर, किदवई नगर, पनकी, रतनपुर, दामोदर नगर, भगवत दास घाट, लाल बंगला, विजय नगर, रामादेवी, शिवराजपुर, सिंहपुर कछार, बर्रा 2, हरदेव नगर, जनता नगर, बिरहाना रोड, पुरानी दालमंडी, राजेंद्र नगर, अनवरगंज, आचार्य नगर, चकेरी, ग्वालटोली, परमट, पटकापुर, श्याम नगर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें