फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: अभी नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, 15 अगस्त पर प्रभात फेरी और सभी कार्यक्रमों पर रोक

Sat, 08 Aug 2020 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए जनपद के सभी धार्मिक स्थलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ 15 अगस्त के सभी सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी धर्मों के धर्म गुरु तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में डीआईजी प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव, सभी एसपी के अलावा अवध बिहारी, महंत कृष्ण दास , महंत अरुण पुरी, शहर काजी हाजी कुद्दुस, शहर काजी आलम रजा नूरी, ईसाई और सिख धर्म गुरु उपस्थित रहे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी नहीं निकलेगी।
 
विज्ञापन

सामूहिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला मुख्यालय, सरकारी कार्यालयों के परिसरों और स्कूलों में झंडारोहण होगा लेकिन कोई कार्यक्रम नहीं होगा। बाहर से लोगों को आमंत्रित भी नहीं किया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने लिया। 

उन्होंने कहा कि बदले माहौल में इस बार 8 से 15 अगस्त तक महोत्सव मनाया जाएगा। अपील की कि सभी लोग मोहल्लावार, वार्डवार, वृहद सफाई अभियान चलाएं। पेड़ और ट्री गार्ड लगाएं। पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व परिजनों को घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 15 अगस्त के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कम अवधि और कम लोगों के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित करने पर जोर दिया। कहा कि कार्यक्रम में बाहर से कोई नहीं बुलाया जाएं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें