फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से एक मौत, 162 नए मरीज मिले, 4580 सैंपल लिए

Sat, 03 Oct 2020 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गई और 162 नए संक्रमितों का पता चला। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25479 हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 672 हो गई। इलाज के बाद 48 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की गई, इन्हें मिलाकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6601 हो गई है।
विज्ञापन


210 मरीजों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की। होम आइसोलेशन पूरा करने वाले मरीजों की संख्या 15055 हो गई है। 3151 एक्टिव केस हैं। कोरोना से माधवपुरम, कल्याणपुर निवासी 46 वर्षीय पुरुष की हैलट में मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें सेप्टीसीमिया सहित अन्य बीमारियां भी थीं। 

4580 सैंपल लिए  
शुक्रवार को 4580 नमूने लिए गए। इनमें से 3090 नमूनों की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच के दौरान 66 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 1306 लोगों के नमूनों की मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर मशीन से जांच की जा रही है। अन्य 184 मरीजों की सीवी नॉट एवं ट्रूनेट मशीन से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें