कोरोना से बुधवार को कोई मौत नहीं हुई। 53 नए संक्रमित मिले हैं। पहली पीक गुजरने के बाद कोरोना संक्रमण अपने घटाव के न्यूनतम स्तर पर जा रहा है। संक्रमण का फैलाव सुस्त होने पर अस्पतालों में रोगियों की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही लेवल थ्री के रोगी भी कम आ रहेे हैं।
कोरोना से अब तक कुल 27 हजार 717 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 26 हजार 176 ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 728 है। एक्टिव केस 813 हैं। कोरोना संक्रमण के घटनेे का समय चल रहा है। अक्टूबर में संक्रमण के फैलाव की गति धीमी हो गई है।
जो पुराने संक्रमित हैं, उनमें ज्यादातर गंभीर स्थिति में अस्पताल आ रहे हैं। उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। जो नए संक्रमित मिले हैं वे बर्रा, काकादेव, लालबंगला, कल्यानपुर, आरके नगर, श्यामनगर, नेहरू नगर, किदवईनगर, नौबस्ता, लाजपतनगर, हरजेंदरनगर, यशोदानगर, पोखरपुर, रावतपुर, हंसपुरम, गीता नगर आदि क्षेत्रों के हैं।
107 मरीज कोरोना से हुए ठीक
अस्पतालों और होम आइसोलेशन में बुधवार को 107 रोगी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। चार रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 103 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4693 सैंपल कोरोना जांच के वास्ते लिए हैं। इनमें विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 675 और रूटीन में 4018 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजियों के भी सैंपल शामिल हैं।