फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: दिवाली से ठीक पहले कोरोना से चार और मौतें, 63 नए संक्रमित, 843 एक्टिव केस

Thu, 12 Nov 2020 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई। 63 नए संक्रमित मिले। हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में लेवल थ्री संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 750 हो गया है।
विज्ञापन


कुल संक्रमित 28754 और इनमें से 27161 लोग अस्पतालों व होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 843 हैं। चारों संक्रमितों की मौत हैलट में हुई। नानकारी के 48 साल के व्यक्ति, जवाहर नगर के 43 साल के व्यक्ति, काकादेव की 75 साल की वृद्धा व सूर्य विहार के 58 साल के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि बीमारियों से भी पीड़ित थे। नए मिले संक्रमितों में मकरावटगंज, बर्रा, सिविल लाइंस, कल्याणपुर, केशवपुरम, गोपाल नगर, सनिगवां, सफीपुर, नारामऊ, बेकनगंज, अशोक विहार, गोविंद नगर, दयानंद विहार, कृष्णा विहार, काकादेव, कैंट, शास्त्री नगर, आरके नगर, श्याम नगर, रतनलाल नगर, चुन्नीगंज, सरसौल आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को 60 और मरीज  कोरोना मुक्त हो गए। 23 रोगी अस्पतालों और 37 होम आइसोलेशन में ठीक हुए। अब तक अस्पतालों में 7729 तथा होम आइसोलेशन मेें 19432 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4751 संदिग्धों के सैंपल लिए। इनमें 604 विशेष सर्विलांस अभियान और रूटीन में 4147 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें