फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 13 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Sun, 19 Jun 2022 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हैलट आईसीयू में कोरोना संक्रमित के भर्ती किए जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के 11 क्षेत्रों में रविवार को कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन कोरोना रोगी इलाज से होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। वहीं रविवार रात को हैलट आईसीयू में कोरोना संक्रमित के भर्ती किए जाने से हड़कंप का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


हैलट प्रबंधन के अधिकारी देर रात तक स्पष्ट नहीं कर पाए कि भर्ती होने वाला रोगी संक्रमित है कि नहीं है। उसे सांस फूलने की दिक्कत रही है जिस पर बिना कोरोना संक्रमण की पुष्टि किसी उसे भर्ती किया गया। रोगी देर रात तक आईसीयू में ही रहा है। उसे मैटरनिटी विंग शिफ्ट नहीं किया गया।

कोरोना के नए संक्रमित यशोदानगर, पार्वती बागला रोड, आर्यनगर, अर्मापुर, नवाबगंज, हिंदूपुर, सीएसए, तिलकनगर, सुजातगंज, कैंट और बगदोही बांगर में मिले हैं। अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 93706 है। इनमें 91714 इलाज से अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 2261 लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें