फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In IIT Kanpur: दो हफ्ते में आईआईटी के डेढ़ सौ छात्र संक्रमित, हॉस्टल खाली करने का आदेश

Tue, 27 Apr 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर आईआईटी में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दो हफ्ते में हॉस्टल में रहने वाले डेढ़ सौ छात्र संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद हरकत में आए आईआईटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी में बीते दो हफ्ते में हॉस्टल में रहने वाले डेढ़ सौ छात्र संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद हरकत में आए आईआईटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि छात्रों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि ऐसे माहौल में घर जाना खतरे से खाली नहीं हैं।
विज्ञापन


संस्थान ने उन्हें घर पहुंचाने के लिए हर सुविधा का आश्वासन दिया, तब छात्र घर जाने के लिए तैयार हुए। आईआईटी में पीएचडी और एमटेक के छात्रों को छोड़कर अन्य कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित की जा रही हैं। एमटेक के छात्रों को क्रमबद्ध तरीके से संस्थान में बुलाया गया था।

एमटेक के आधे छात्र ही संस्थान आ पाए थे कि संक्रमण बढ़ गया तो बीच में ही अन्य छात्रों को आने से रोक दिया गया था। करीब 1600 छात्र हॉस्टल में थे। करीब 15 दिन पहले संस्थान ने सभी छात्रों को घर जाने के निर्देश दिए थे पर छात्रों ने संक्रमण का हवाला देते हुए इस पर विरोध जताया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में ये छात्र संक्रमित निकले हैं। इन्हें हॉस्टल में आइसोलेट कर बाकी छात्रों के लिए ट्रेन और फ्लाइट के टिकट की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही इन्हें स्टेशन और एयरपोर्ट तक छोड़ने की व्यवस्था भी करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें